Wednesday, March 29, 2017

पुराने पन्ने

कुछ निकलना चाह
रह था मेरे भीतर से
शायद वो फूल सा
कोमल होता,
शायद वो एक
सुंदर तस्वीर होती
पर मुझपर
बंदिशें लगती रही!

एक दिन खुद को
टटोलने बैठी तो
ढेर सारे सूखे फूल,
रंगों की टूटी हुई बोतलें
और कुछ भरभराई सी
आवाज़े निकलीं ।

मैंने मन की सतह को
साफ कर दिया
अब वहाँ बस
एक सूनापन है
अब वहाँ कुँवारे सपने नहीं !!
अब वहाँ हकीकत की
बंजर जमीन है!!!
- सीमा
(कुछ पुराने पन्ने)

Monday, March 27, 2017

कृष्ण

हाँ, वो कान्हा है
बिना मोर पंख वाला!
उसके हाथों में सुदर्शन चक्र नहीं,
उसके कानों में कुंडल नहीं
ना ही रंग सांवला है
पर वो कृष्ण का रुप है
और ये मेरे मन का वहम नहीं!
कहते हैं ना
पत्थर को भी पूजो तो वो
देवता बन जाता है
मैं भी मन ही मन पूजती हूँ उसे
पर मैं मीरा नहीं,
राधा नहीं
मैं सीमा हूँ
और वो मेरा असीम!
हाँ,
हम  सभी को एक कृष्ण चाहिए
अपनी जिंदगी में रंग भरने के लिए!
- सीmaa

कृष्ण

हाँ, वो कान्हा है
बिना मोर पंख वाला!
उसके हाथों में सुदर्शन चक्र नहीं,
उसके कानों में कुंडल नहीं
ना ही रंग सांवला है
पर वो कृष्ण का रुप है
और ये मेरे मन का वहम नहीं!
कहते हैं ना
पत्थर को भी पूजो तो वो
देवता बन जाता है
मैं भी मन ही मन पूजती हैं हूँ उसे
पर मैं मीरा नहीं,
राधा नहीं
मैं सीमा हूँ
और वो मेरा असीम!
हाँ,
हम  सभी को एक कृष्ण चाहिए
अपनी जिंदगी में रंग भरने के लिए!
- सीmaa

एक दिन

एक दिन जब मैं
बहुत उदास थी
सूखी पडी धरती पर
कुछ आँसू की बूँदें टपक पडी थी...
वहीं पर एक बीज दबा पड़ा था ..
नमी पाकर बीज ने अंगड़ाई ली।
वहफूट पडा।
वह रोज अपना रुप बदलता रहा
उसने पौधे की शक्ल ले ली।
  एक दिन उस पौधे में
कुछ फूल निकल आए।
पौधा सज गया।
धरती निखर गई।
अब एक साथ सब मुस्कुरा रहे हैं...
.... धरती, पौधा, फूल
और फूलों को देखकर मैं।
आँसू भी व्यर्थ नहीं जाते
कभी-कभी।
- सीmaa

रंगमंच

जिंदगी के रंगमंच पर!
---------------------------------------------
मैंने हमेशा जीना चाहा
एक अदाकारा की तरह
जो अपने हर संवाद
बखूबी बोलती हो
हर दृश्य को
भली भांति समझती हो।

जीती हो पल-पल को
जो अभिनय नहीं करती
बल्कि समा जाती हो पात्र में
जिसके अंग-अंग से झलकती हो
उसकी भूमिका।

हाँ, जिंदगी एक रंगमंच है
और हम सभी किरदार

पर मैं नहीं बन पाई
एक अच्छी  अदाकारा
मै तो हर वक्त
अटकती रही संवादों में
उलझती रही
बदलते दृश्यों के साथ ।

काश कि मैं हो पाती
एक अच्छी अदाकारा।
खींच लेती
कमजोर कहानियों को भी
अपने दमदार अभिनय से।
भर देती उनमें जीवंतता

और हिट हो जाती
जिंदगी के रंगमंच पे
एक और
जीवंत कहानी।
-सीmaa

Friday, March 24, 2017

उदासी

आज अचानक कहीं से
फिर लौट आई उदासी
सुबह फीकी-फीकी लगी
चिड़ियों की चहचहाहट का
कोई असर नहीं हुआ मन पर
फूल-पौधों को  भी निहारने का मन नहीं हुआ
ये उदासियाँ यूँ ही बेवजह नहीं लौटती होगी ना!
हमारी खुशियों को आराम देने के लिए
लौट - लौट आती हैं ये!
- सीमा

Sunday, March 19, 2017

तुम्हें नहीं पता

तुम्हें नहीं पता
मैं एक बार फिर से
सीख रही हूँ चलना!
हाँ, इस बार
मैं तुम्हारी नजरों से
देख रही हूँ दुनिया!

तुम्हें नहीं पता
मैं तुम में ही
उतर रही हूँ
धीरे-धीरे!

हाँ, मैं तुम में ही
ढ़ल रही हूँ
धीरे-धीरे!

- सीमा