Saturday, November 7, 2015

लिबास

खुशियाँ हर  दिन  अलग ,अलग लिबास में आती हैँ । 

हीर


उसे हीर से 
बेपनाह मुहब्बत थी!
वह हर दिन मुझे उसी
नीले सिल्क के कुरते में 
नजर आता ।
साफ सुथरी ,
चमचमाती ।
पता चला
जुदा होने से पहले
हीर सौंप
गईं थी उसे
ये ( कुरता)
यादों की
अमानत !!
और
उसे एक पल भी
मंजूर ना था
उसकी यादों से
दूर रहना !!
- सीमा

पौधा



अपने आसपास 
तेजी से ऊँचाई की ओर बढ़ते 
पौधों को देख 
एक पौधा जरा सा
चबरा गया !
तब धरा ने उसे समझाया 
"इन जंगली पौधों की 
ऊँचाई पर मत जाओ
तुम अपने गुणों को देखो
तुम्हारी एक निश्चित रफ्तार है !
कि तुममें कितने  ही 

फूलों और फलों का संसार है!!"


- सीमा

Saturday, October 31, 2015

बेचारगी


तमाम बेचारगी
उसके माथे पर
लिखी थी!!
कि ये शहर था
तानाशाहों का !!
-सीमा

स्क्रिप्ट


वह हार कर
बैठ गई थी
झल्लायी सी ।
सोचा अब कभी 
नहीं उठूंगी ।
शरीर त्याग दूँगी ।

पर तभी उसकी गोद में
आ गिरी एक घायल चिड़ियों
रक्त से सनी हुई
वह हड़बड़ा कर उठी |

पत्ते का मलहम बनाया
और लग गयी उसकी
मरहम पट्टी करने में ।

ये ऊपरवाले की
लिखी हुई स्क्रिप्ट थी !!
-सीमा

Wednesday, October 14, 2015

चीख

नहीं मिल पा रही वो खुशी
जितनी जिंदगी को जिए जाने
के लिए चाहिए ।
बाहर से आने वाली
कुछ चीखें
घर के खाली बर्तनों में
समा गई है!
दीवार की दरारों में
घुस गईं हैं।
कि रक्त सबका एक
सा ही होता है और
मेरे रक्त ने मुझे
भेदभाव करना नहीं
सिखाया
इसलिए हर बार
किसी की चीख
मुझे दर्द देजाती है
और रोज ही कुछ
घंटों का मौन रहता है
मेरे साथ !!

- सीमा

ऊपरवाला

आज एक गहरी खामोशी
पसरी थी
मेरे आसपास !
ना तो आसमान की ओर
नजरें थीं ,
ना जमी पर थी निगाहें !
किसी से ना कुछ कहना था !
किसी से ना कुछ सुनना था !
वो खामोश सा मेरे अंदरस्क्रिप्ट
उतर गया था आज !
हाँ आज वह मेरे बहुत
पास था
क्योंकि वह भी बहुत
बेचैन था
कुछ दिनों से !!

वो - ऊपरवाला ( खुदा,रब ,भगवान )
- सीमा