एक अंजाना सा दर्द अक्सर दवाब डालता है मेरे दिल पे उस दर्द का कोई नाम ,पता नहीं ! कुछ दिनों पहले तुमने अपना उदास चेहरा रखा था मेरी गोद मे और मेरे लाख पूछने पे भी तुम कुछ ना कह पाए ! पर दबे पाँव तुम्हारा दर्द समा गया था मेरे दिल में ! हाँ ,तभी से मैं भी रहने लगी हूँ गुमसुम ! आओ हम दर्द साँझा कर लें ! गम को बाँट कर अाधा - आधा कर लें !! - सीमा
उदास से दिन , उदास सी राते ! खुशियो के बादलो की कोई सुगबुगाहट नहीं मन का आसमान ऐसा कि जाने कब बरसने लगे आँखों से बूँदे !! वो थोड़े दिन जब तुम बदले नहीं थे थे कितने खुशनुमा पर जब से तुम रहने लगे हो गुमसुम मेरे भी दिन ,रात हो गए है सूने , सूने !! - सीमा