ख़ुशी ****** मै , खुश रहना चाहती हूँ हर पल इसलिए मिलती हूँ फूलों से , खेलती हूँ हवाओँ से. चहक लेती हूँ पंछियों के साथ। किसी गीत के बोल गुनगुनाती हूँ , किसी दीवाने के मन मे डुबकी लगाती हूँ और रंग देती हूँ शब्दों को इश्क के रंग में !!
मै ,
हकीकत की
जमीन को ठोकर मार के
थोड़ी दूर ख्वाबो के साथ उड़ जाती हूँ !! बस इसलिए कि मै ख़ुश रहना जानती हूँ !! - सीमा
मै कुछ तुम पर लिखती हूँ , तुम भी कुछ मुझ पर लिखो ना !!
बहुत कुछ अव्यक्त है आओ इसको पढ़ो ना ! कुछ रहस्य निकल आए कहीं , कुछ उलझा सुलझ जाए कहीं , अब तक जो बिखरा पड़ा था वो मन संवर जाए कहीं , मै कुछ तुम पर लिखती हूँ , तुम भी कुछ मुझ पर लिखो ना ! - सीमा
वो मिलती रही उसे पत्तो में , फूलो में , बादलो में , शोख हवाओ में , हिरणी की चाल में , तितलियों के रंगो में वो कब तन्हा रहा कि वो हर वक़्त उसे एहसास दिलाती रही कि इश्क़ इसी को कहते है !! हाँ , आजकल हर पल वो रहती है आसपास किसी बहाने से !! - सीमा