Saturday, January 31, 2015

दोस्त

  दोस्त
*******

तेरी हँसी  से

खुशियो की धूप

खिल गयी देखो

यूं तो  नमी सी है

अंदर भी और
बाहर भी !!
************
************

मौसम हो कोई पर

मन चहक उठता है तब

मिले  तुम सा कोई

दोस्त जब  प्यारा प्यारा !!

करू मै रब से दुआ

हर एक को एक साथी मिले

वक़्त बदले पर बदले ना

किसी का
  प्यार यारा !!
**************
**************

दोस्त कहते हैं जिसे

बड़ा ही कीमती तोहफा है

बड़ी मुश्किल से जुड़ता है

किसी से मन हमारा !!


सीमा श्रीवास्तव 






खुशियाँ

   खुशियाँ 
**************
खुशियाँ तो 
होती हैं
गुब्बारों सी,
जरा सी   नोक
लगी नही कि
फुस्स से हवा बाहर,
रह जाता है
एक सुराख लिए
वो प्यारा सा गुब्बारा !!
बिल्कुल हमारे नन्हें से
मन जैसा....!!

सीमा श्रीवास्तव



Thursday, January 29, 2015

बलवान



तुम दर्द देते गए ,

हम  सहते गए । 

हॉ.,   हम वही तो दे पाते हैं 

जो हमारे किसी काम की नहीं । 

चलो बहुत लोग ऐसे हैं 

जो दूसरों के दिए पर  ही जिन्दा हैं । 

 देखना यही  लेकर वो

हो जाएँगे  
तुमसे भी   ज्यादा  

 बलवान !!

सीमा श्रीवास्तव 


Monday, January 26, 2015

भीड़

        भीड़ 
************


कभी कभी लिखा-  पढ़ा हुआ 

सब भूलने लगते हैं हम 

 जमा होने लगती है

दिमाग की तहों मे 

उल जलूल बातें! 

परोसता रहता है ये समाज 

बेसिर - पैर के किस्से......

खुद  रहता  है दिशाहीन 

तो भटका देता है हमें भी। 

  कहता है कि तुम 

कैसे हो सकते हो 

भीड़ से अलग !!

तो खुद पे भरोसा रखना कि 

उसी समाज से निकल कर आते हैं 

देश के कर्णधार! 

तुम भीड में घुस कर 

मत करना   गुमराह किसी को! 

तुम हाथ खींच कर ऊपर लाना 

हर उस शख्स को जो 

भीड़ में दब के 

खो चुके   हैं 

 अपनी पहचान !!

सीमा श्रीवास्तव 

Friday, January 23, 2015

आँधियाँ


,.. हम बार बार बिखरते हैं,
फिर बार बार समेटते हैं
खुद को..
जिंदगी का सफर यूं ही
चलता रहता है...
आंधियो का सफर में
लगा रहता है आना जाना
वक़्त बेवक़्त गर्द
बिखर ही जाता है...

- सीमा श्रीवास्तव

भीड़

      भीड 
>>>>>>>>>
तन्हाईयों में तुम

याद आते हो...

तभी तो मैं...

भीड में खो

जाती हूं....

सीमा श्रीवास्तव
        परछाई 
%%%%%%%
  परछाइयाँ  तो रोशनी की साथी हैं। 

अँधेरो में कहाँ ये नजर आती हैं। 

बिखरी जब  जब रोशनी देखो ,

 तब तब परछाइयाँ  चली आती हैं !!

सीमा श्रीवास्तव