पत्थरो को रेत होने में तो सदियाँ बीत जाती हैं , पर आदमी टूट जाता है एक जीवन में ही होकर किसी गहरी चोट का शिकार और रेत रेत हो जाती है जिंदगी । यही तो फर्क होता है आदमी और पत्थर में पत्थरों को तोड़ना आसान नहीं पर आदमी कभी भी टूट सकता है पर टूटो नहीं हौसला रखो फौलादी इरादे रखो पत्थर दिल मत बनो पर रेत मत होने दो ज़िंदगी को ।
सीमा श्रीवास्तव
Wednesday, October 22, 2014
दिए जलते हैं ************
(1) कुछ दीप मुरादों के , कुछ दीप उम्मीदों के। कुछ एहसासो के, कुछ भावनाओ के । हर दीप की लौ है
एक जैसी पर जलते रहे वो अपनी अपनी रौ में !!
रौ = गति,चाल,बहाव ( 2) हर दीप जलाते समय मन अलग अलग एहसासो से गुजरता होगा कहो ना!! कौन सा दीप सच में मेरे लिए जलता होगा... -सीमा श्रीवास्तव
Tuesday, October 21, 2014
देखा है कई ऐसे चेहरों को >>>>>>>><<<<<<<<<<
जब सृजन की इच्छा जग जाती है मन में , तब सजने की चाह कम हो जाती है । मन करता जाता है सृजन , रहने लगता है खुद में मगन ।
जैसे माली हो जाता है समर्पित फूलो की देख ,रेख में , एक लेखक को भी कहाँ भूख ,प्यास सताती है ! अपनी रचनाओ से ही होता है तृप्त वो , लेखनी ही उसकी प्यास मिटाती है !! सीमा श्रीवास्तव (अपने काम के प्रति समर्पित रचनाकारों के लिए )
Sunday, October 19, 2014
शुभ दीपावली $$$$$$$$$$$$$$$
चलो फिर से घरौंदे बनाते हैं , दीवाली की रौनक बढ़ाते हैं । छोटी छोटी खुशियो में खुश हो के उमंगो के नए दीप जलाते हैं । नमक ,तेल ,ईंधन से दूर हट के मिटटी ,बालू से हाथ मिलाते हैं । छोटे टेबल ,छोटे सोफों को जोड़ के फिर से अपना अड्डा जमाते हैं । अपने बेटे, बेटियो को चलो पुराने रस्मो से मिलना जुलना सिखाते हैं । चलो फिर से घरौंदे बनाते हैं , दीवाली की रौनक बढ़ाते हैं । । सीमा श्रीवास्तव
तन्हाई आ पसरती है मन के आँगन में ! जब अपने सवालो का हल नहीं मिलता , जब सारे प्रयास हो जाते हैं असफल , सारी प्रार्थनाएँ हो जाती हैं अनसुनी , जब सही और गलत गूँथ जाते हैं एक दूसरे में तब चुपके से तन्हाई आती है मन के आँगन पर छा जाती है तब नहीं होती कोई जिज्ञासा , बस होती है एक उकताहट , थकावट और सुस्ती !! जिंदगी लगने लगती है एक अनचाहा सफर और हम थके हुए मुसाफिर !! सीमा श्रीवास्तव (होता है ऐसा हर दस में से एक के साथ )
कुछ दिन तो और ठहरते सुकून वाले दिन रात जहाँ मौसम होता राहतवाला । ना गर्मी की तपिश , ना सर्दी की कपकपाहट , ना बारिश की किचकिच ,
ना धूल और गर्द का आतंक पर ऐसा मौसम कहाँ ठहर पाता है !! नहीं रह पाता सुकून , जब मौसम अपना असली रूप दिखाता है !! हल्की हल्की ठंढ़ धीरे धीरे होती जाती है क्रूर!! धीरे धीरे दिखने लगता है इसका ग़ुरूर । राहत वाले पल बोलो कब ठहरा करते हैं , सुकून वाले दिन बस कुछ पल के मेहमां होते हैं!!! - सीमा श्रीवास्तव