मौन
() () () () () () ()
तुम्हारे बोलने का तरीका ,
सोचने का पैमाना
बहुत अलग है मुझसे
तुम ना बोला हुआ भी
सुन लेती हो अक्सर ,
अपने मन से लगा लेती हो अटकलें ,
अपने विचारों को ही देती हो अहमियत ,
अपने व्यक्तित्व का ही
जमाती हो हरदम रौब और
फिर मैं ना चाहते हुए भी,
बोल जाती हूँ कुछ अटपटा
चलो अच्छा है ,
कुछ दिनों का मौन धरते हैं
और उन पलों मेँ एक दूजे को पढ़ते हैं !!!
सीमा श्रीवास्तव
रात को सोया हुआ आदमी ,
बार बार जगता है ,
चौंक चौंक कर उठता है ।
रात के सन्नाटे में हैं
ढेर सी आवाज़े ,
आवाज़े ,जिन्हे वो नहीं पहचानता
दिन के शोरगुल में ………
सो नहीं पाता वो सारी रात
उन अनजानी आवाज़ों को थाहने मेँ
सुबह होती है और वो अलसाया सा
पसर जाता है बिस्तर पर
सुबह के शोरगुल मेँ छोटी छोटी
अनजानी आवाज़े खो जाती हैं ……
तब सो जाता है वह
आराम से , दुनिया से बेखबर
अपनी जानी पहचानी
आवाजों की दुनिया मेँ ।
सीमा श्रीवास्तव
(मेरी एक बहुत पहले की रचना जिसे मैंने अपने अनुभव के आधार पर लिखा था )
* शब्दों की आवाजाही *
+++++==+++++
लिखते हैं ,मिटाते हैं ।
क्या कहें कागज़ पर
कुछ शब्द ही सही
नजर आते हैं ,
पर मन में ये जो
शब्दों की आवाजाही है
उन्हें कैसे मिटाऊँ ?
कैसे कुछ शब्दों को
बाहर का रस्ता दिखाऊँ
मन की सतह को साफ़
कर पाऊँ कैसे ?
प्रभु कहो तुम तक
पहुँच पाऊँ कैसे ?
सीमा श्रीवास्तव
घर
<<<>>><<<>>>
हर घर कुछ कहता है ,
पर ये भी तो है कि घर में
कोई एक ही तो
नहीं रहता है ।
हर सदस्य की चहल पहल की छाप
पड़ती है घर पर
कि मुश्किल है इसे सजाना
किसी एक के दम पर
चीजें यहाँ हर पल
बनती हैं,
बिगडती हैं
घर अपने लोगों से ही
सजती हैं ,
सँवरती है ।
सीमा श्रीवास्तव
बेटी दिवस
<<<<<****>>>>>
अब लड्कियॉ भी पैदा होती हैं
मॉ बाप के सपनो के साथ्।
उड्ती फिरती है तितलियो कीतरह।
हॅंस हँस के बतियाती है
दौड्ती फिरती है अपने मनपसंद कपडो मे।
परदे के ओट मे नही रह्ती छिप के बैठी,
बल्कि बेनक़ाब करती है,हर
नक़ाबपोश को।
और गालियॉ देते हुए धकेल देती है
अपने पीछे पडे लफंगो को...
सीमा श्रीवास्तव
गौरेया
<<<<<<<^ ^ ^ >>>>>>
मेरा बचपन गौरैयों के साथ ही बीता ।
ढेर सारी ,कभी इधर से ,
कभी उधर से उड़ती और
आपस में ही लड़ पड़ती
(ज्यादा होने से लड़ाई भी
हो जाती है )
तब मैं भाग के जाती ,
हट !कर के उन्हें भगाती
वो फिर कहीं बैठ कर
जोर जोर से चिल्लाती ।
मेरी पढ़ाई में भी ये
ड़ाल देती व्यवधान
जब एक साथ मिलकर
करने लगती थीं समूहगान
पर अब गौरैयों का शोर
नहीं बटाता ध्यान
अब तो उनकी
ची ची भी सुनने को
तरस जाते हैं कान
अरे ! ये तो हो गया कमाल
देखो जाने कहाँ से एक गौरैया
आ गई है
उड़ के
चलो इसे सुरक्षित करें
और न होने दें इन्हें विलुप्त
सीमा श्रीवास्तव
ज्वारभाटा
****************
एक चाह तब ख़त्म हो
जाती है जब नहीं रह जाते
सही रंग ,सही शब्द ,सही लोग
और हौसला,
हाँ हौसले को तो ख़त्म
कर देता है ….......
बार बार उठता ज्वारभाटा,
जो मन की सतह को
तहस नहस कर जाता है
और छोड़ जाता है अंदर की
गन्दगी को बाहर ,मिटा देता है
बरसो की सारी सजावट ,
और मचा देता है एक
ऐसी उथल पुथल कि
समेटना मुश्किल हो जाता है
खुद को .......
सीमा श्रीवास्तव