कोई भरता है भय,
कोई देता है स्नेह,
कोई बेचैन करता
कोई दूर से ही
दुआ करता,
अपना स्नेहिल स्पर्श भेजता।
बिन बोले सब सुन लेता,
बिन कहे प्रेम करता,
हमें अपना समझता
पर चुपचाप रहता।
- सीमा
कोई भरता है भय,
कोई देता है स्नेह,
कोई बेचैन करता
कोई दूर से ही
दुआ करता,
अपना स्नेहिल स्पर्श भेजता।
बिन बोले सब सुन लेता,
बिन कहे प्रेम करता,
हमें अपना समझता
पर चुपचाप रहता।
- सीमा
प्रेम आसमान में
उगे सितारों की बुनावट है,
प्रेम भोर में आँखें मलते
सूरज का प्यारा मुखड़ा है,
प्रेम नदियों की मौज है,
सागर की लहरें हैं,
फूलों की सुगंध है,
हवाओं की नमी है
पेड़ो की हरियाली है
अमलताश, गुलमोहर, पलाश है प्रेम
कुछ अजीब सा एहसास है प्रेम
महसूस करना तुम्हारे आसपास है प्रेम!
ये क्या हुआ कि
सारा वजूद सिमट गया है
एक जगह ही!
ये क्या हुआ कि
मैं होकर भी हूँ नहीं कहीं!
ये क्या हुआ कि
जिसे देखना चाहा छू के
वो सच में कोई था ही नहीं!
ये क्या हुआ कि
जिंदगी मेरी होकर भी
रही तेरे पास ही!
- सीमा श्रीवास्तव
क्यों छीन लिए जाते हैं
प्रेम वाले शब्द
क्यों जुड़ने की जगह
जुदाई जगह ले लेती है!
हर बार पौधों की जगह
बदलने से उनके मुरझाने का डर रहता है!
ठीक उसी तरह प्रेम जब जड़े फैला ले तो
नासमझी मत करो।
किसी की जिंदगीं है ये
इससे दिल्लगी मत करो!
- सीmaa
वो एक उदास रात थी
जब तुम्हारी शाखाओं को बाँहें समझ
वो नन्हीं चिड़िया आराम से सो गई थी
आँधियों से बेखौफ
बहुत भरोसा था उसे तुमपर
तुमने भी उसके भरोसे की लाज रखी
और एक रिश्ता बन गया विश्वास का
चिड़ियाँ की रातें अब उदास नहीं थी!
उन शाखाओं में कितनी ही जिंदगियाँ थी!
सब मिल कर रहते और पेड़ का आभार व्यक्त करते
पेड़ भी बहुत खुश था कि वो अकेला नहीं
कितनी चहचहाहट थी सुबह से शाम तक!
बस रात को पेड़ देर से सोता
सबकी देखभाल करके!
पेड़ और चिड़ियों का रिश्ता तो सदियों पुराना है!
पेड़ के दिल में ही तो चिड़ियों का वास है!
- सीmaa
नहीं पता क्यों
मेरी क्लास का सबसे साँवला और
घुंघराले बालों वाला मेरी अंग्रेजी शिक्षिका का
गुस्सैल बेटा मेरा ध्यान क्यों खींचता था!
उसकी बड़ी - बड़ी आँखें
कभी -कभी डरावनी भी लगती थी
फिर भी सारा ध्यान उसी पर!
एक दिन कबड्डी खेलते समय उसे
जबर्दस्त चोट लगी
हाथ - पैर सब छील गया
उसे चोट लगी और मेरी आँखों में आँसू
दौड़ के अपनी टीचर को बुलाने गई पर
फर्श पर पानी गिरा था
मेरे पैर फिसले और
मैं चित हो गई
और वो निर्मोही
इतनी चोट लगने के बाद भी
मुझे देखकर
ठहाके लगा के हसे जा रहा था!
- सीmaa
उस दिन
झूले से उतरते समय
मेरी स्कर्ट
झूले की करी में फंस कर
अच्छी-खासी फट चुकी थी!
ठीक उसी वक्त
तुम दौड़ कर बरामदे में टंगी
अपनी बहन(मेरी सहेली) की
जींस ले आए थे
और फिर
जब मैं उसे लौटाने
तुम्हारे पास आई तो
तुमने कहा
कपड़े ऐसे पहनने चाहिए
जो उलझे नहीं
फंसे नहीं।
आज भी
दुपट्टे को संभालते समय
साड़ी की आँचल ठीक करते समय
तुम अनायास ही याद आ जाते हो
बस ग्यारह की ही तो थी मैं
उस समय
और तुम तेरह के!
कुछ बातें
दिल के करीब रहती हैं
कुछ नसीहतें
हमेशा याद रहती हैं!
- सीmaa