मैं लिखती हूँ तितली
तुम उसे
हाथों में पकड लेते हो!
मैं लिखती हूँ वंसत
तुम रंगो में
डूबने लगते हो!
मैं लिखती हूँ बादल
बिन बरसात तुम
भींगने लगते हो!
मैं लिखती हूँ प्रेम
तुम जाने क्या
महसूस करते हो!
— सीमा
मैं लिखती हूँ तितली
तुम उसे
हाथों में पकड लेते हो!
मैं लिखती हूँ वंसत
तुम रंगो में
डूबने लगते हो!
मैं लिखती हूँ बादल
बिन बरसात तुम
भींगने लगते हो!
मैं लिखती हूँ प्रेम
तुम जाने क्या
महसूस करते हो!
— सीमा
बालू में सने
तरह,तरह के पत्थरों में से निकले
कुछ अंडाकार पत्थरों को
पूजा जाने लगता है।
बाकी बच्चों के खेलने के काम आता है!
मगर पत्थर इन बातों से
बेखबर रहते हैं
ये तो हम हैं जो
अपनी आस्था से ,
प्रेम से
पत्थरों को भी
मोम बनाने में लगे रहते हैं
पर मोम जैसे इंसान को भी
पत्थर बनाने की कला में
माहिर होते हैं हम!!
~ सीमा
वो जरा सा प्यार
जो उसने तुमसे
पाया था
अभी तक
बसा है
उसके गालों की
लाली में ,
यूँ तो जिंदगी की
भाग दौड़ में
कितनी कीमती चीजें
गुम हो जाती हैं !!
- सीमा
इश्क मे पगडंडियॉ
ना हो तो
लचक कैसे आए ?
ये लुकने,छुपने का
दौर चलता रहे
जरा देर तक !!
ये हंसने,रोने का
दौर चलता रहे
जरा देर तक !!
- सीमा
फार्म के मुर्गे, मुर्गियां उंघ रहे हैं,
एक दूसरे से सट कर प्रेम की उष्मा ले रहे हैं।
उन्हें अपने हलाल होने की
खबरअच्छी तरह है
पर इस इंतजार में भी
नींद आ ही जाती है ना!
- सीमा
बस्तियां जल गई
किसी ने परवाह ना की,
जंगल जल गए
किसी को खबर ना हुई
आग जब अपने घर में लगी
हम चौंक के जागे!
- सीमा
तुम कुछ नहीं बस एक ख्याल थे,
एक स्वप्न थे जो
इस दुनिया से परे ले जाता है।
समय- असमय
जिसे देखकर
उस स्लाइड वाले झूले से
फिसलने जैसा एहसास होता है
जहॉ ऊपर से नीचे की तरफ आना ही
आनंद है!
ओह!
हकीकत से पहले ये
ख्याल चुपके से
क्यों चले आते हैं!!
- सीमा
(उम्र के एक पड़ाव से उठा के लाए गए कुछ एहसास)