Wednesday, December 16, 2015

भ्रम


रिश्ते ख़त्म नहीं होते
लम्बी चुप्पी से !
बस कभी ,कभी
मन अनमना सा हो
जाता है !
अपनी परेशानियों को
नहीं बाँटना चाहता
अपने बहुत
अजीज मित्रो से भी !
हम सब इक से
नहीं होते ना !
तो कही ना कही
गुंजाईश होती है
नकारे जाने की !!
और इस दरम्यान 
पसर जाती है एक 
खामोशी !!
जो भ्रम पैदा करती है !!
- सीमा 


Saturday, December 12, 2015

तेरी मर्जी

मुझे पता है
तुम्हारी मर्जी के बगैर
एक पत्ता भी नहीं हिलता !
और मै बेसब्र अपनी  हर
परेशानी में तुम्हे
झकझोर देती हूँ
कितने  सवाल कर जाती हूँ
 तुमसे !
- सीमा 


Friday, December 11, 2015

गुलाबी पंखुरियाँ


उसे कहा गया 
कि इसी जगह पर 
वह मिलेगा 
तुमसे !

 वह इंतज़ार 
करती रही !
आज उसी जगह पर 
सबने 
एक समाधि देखी   !

कुछ  दिनों बाद 
उसे भी 
देखा गया   !
वह आया था 
 दो बूँद आँसू 
और हथेली पर 
गुलाबी पंखुरियाँ लेकर !!

- सीमा 

Thursday, December 10, 2015

 ईशान कोण
***************
इस खानाबदोश जिंदगी में 

कितनी जगह स्थापित किया 
मैने अपना पूजा घर 
और हर तबादले पर 
 जगाती रही 
भगवान  को ,
आग्रह किया 
साथ चलने को । 
कितनी दिनों तक 
कूट के डब्बो में 
बंद रहे भगवान 
और मै व्याकुल होती रही । 

नए घर में फिर 
सजाती ईशान कोण 
पुनः विराजते  भगवान 
और मन को तसल्ली मिलती । 

अचानक ह्रदय  परिवर्तन हुआ !
 प्रभु ह्रदय में 
बसने लगे ! 
अब मै ईशान कोण  क्यूँ ढूँटती
ह्रदय से हटा कर 
उन्हें कहाँ  रखती !!

- सीमा




Wednesday, December 9, 2015

मुट्ठी

तुम्हारी तरफ

एक भी उगुँली उठे


यह तुम्हें बर्दाश्त नहीं था !


इसलिए मुट्ठियों भींच


रखी हैं मैंने!!



-  सीमा 

Saturday, November 7, 2015

लिबास

खुशियाँ हर  दिन  अलग ,अलग लिबास में आती हैँ । 

हीर


उसे हीर से 
बेपनाह मुहब्बत थी!
वह हर दिन मुझे उसी
नीले सिल्क के कुरते में 
नजर आता ।
साफ सुथरी ,
चमचमाती ।
पता चला
जुदा होने से पहले
हीर सौंप
गईं थी उसे
ये ( कुरता)
यादों की
अमानत !!
और
उसे एक पल भी
मंजूर ना था
उसकी यादों से
दूर रहना !!
- सीमा