Seema Kee Lekhanee
Monday, September 28, 2015
जिंदगी
मैने
शब्द - शब्द
जिंदगी से
भर दिया था !
वह जितना
समझा
उतना ही
जी पाया !!
- सीमा
खामोशी
उसकी खामोशी की
वजह ढूंढते,ढूंढते,
मैं कहाँ से कहाँ
भटकती रही !!
कि ये
खामोशी भी
कितनी उलझने
दे जाती हैं !!
- सीमा
रफ्तार
जिंदगी की रफ़्तार
बड़ी तेज है,
कल यादों को देखा
दूर बैठ के
सिसकते मैंने!!
- सीमा
Thursday, September 24, 2015
मन की धरती
तुम्हें
ढूंढते,ढूंढते
खुद को
पा लिया
मैंने !!
मन की
इस धरती पर
कितना कुछ
उगा लिया
मैंने !!
- सीमा
प्रेम की डाली
अभी,अभी देखा है
एक डाली को
चरमरा के
टूटते हुए !
कल तक
उसकी छाँव तले
कुछ प्रेमी युगल
बैठा करते थे !!
- सीमा
शब्द
मैने शब्द - शब्द
जिंदगी से भर
दिया था !
उसने जितना
समझा
उतना ही
जी पाया !!
- सीमा
Friday, September 18, 2015
अधूरापन
जब अधूरापन
काटता है,
मन भागता है
ओर
लपेट लाता है
और कुछ !!
- सीमा
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)