Seema Kee Lekhanee
Friday, September 18, 2015
आईना
कभी,कभी
खुद को
समझने की खातिर
कितनी बार
आईना देख
जाते हैं हम !!
- सीमा
शब्दों की करतूत
देखो हरकत होने लगी
उस मुरदा शरीर में,
तुमने जब धीरे से
कुछ शब्द बुदबुदाए
उसके हाथों को
अपने हाथों में लेकर !
और कुछ शब्दों की ही
करतूत थी
जिसने बेजान
कर दिया था उसे। !!
- सीमा
घोंसला
ठीक चिड़ियों की तरह
मन के भीतर भीतर
हम एक घोंसला
बनाते रहते हैं
फिर
चारों तरफ की भीड़ से
उब कर
एक दिन
अपने इसी नीड मे
खुद को
समेट लेते हैं हम !!
- सीमा
Saturday, September 12, 2015
भागदौड़
बस अपने हौसले की लाठी पकड़
रोज निकल पड़ते है हम !!
देखे इस भागदौड़ में
कितनी देर टिकते हैं हम !!
- सीमा
चाँद
सितारों की
ख्वाहिश थी,
पर चाँद पे
अटक कर
रह गए हम !!
- सीमा
सहजता
सहजता
>>>>>>>>>>>>>>
सहजता के अभाव से ही
कभी,कभी
असहज हो जाते हैं,
रिश्ते !!
एक दूसरे से
बढने लगती हैं दूरियाँ !!
मन उचटने लगता है !!
दिल की जगह
हावी हो जाता है
दिमाग !!
रिश्ते निभाने हो तो
राधा-कृष्ण को गुणो !!
- सीमा
अधूरापन
जब अधूरापन
काटता है,
मन भागता है
ओर
लपेट लाता है
बहुत
कुछ !!
- सीमा
Newer Posts
Older Posts
Home
Subscribe to:
Posts (Atom)