Tuesday, July 28, 2015
अफसाना
वह क्या खूब
लिखती थी !
वो लिखती थी
मोहब्बत के
अफ़साने !
शब्दों को अदा से
बिखेरती थी ,
वर्षो को जी
लेती थी
लम्हों में ,
ख्यालो को
सजाती थी
चुन ,चुन के !
मोहब्बत उसके
चेहरे से
झलकती थी !
वो बहुत
इत्मीनान थी ,
उसके कांधो पे
सर टिका के
और मै बैचैन थी
कि अक्सर
देखा है
दर्द में डूबे
नज्मों को
मोहब्बत की
जमी से
निकलते हुए !!
खुदा, उनकी
हिफाजत करना !!
- सीमा
Saturday, July 25, 2015
Friday, July 24, 2015
जादू या भ्रम
मन के आँगन में
थिरक रही है वो
बाँसुरी की धुन
सी बज रही है वो
साँसों के सरगम में
उथल - पुथल है
दिल के तारो को
छेड़ रही है वो!
बाँसुरी की धुन
सी बज रही है वो
साँसों के सरगम में
उथल - पुथल है
दिल के तारो को
छेड़ रही है वो!
उफ़्फ़ ! ये जादू सा
छा रहा है क्या
परी है या
कोई अप्सरा है वो।
चलो छू कर उसे
देख लूँ मैं
जादू है या है भ्रम
तौल लूँ मै !
- सीमा
कोई अप्सरा है वो।
चलो छू कर उसे
देख लूँ मैं
जादू है या है भ्रम
तौल लूँ मै !
- सीमा
Thursday, July 23, 2015
बचपन
फिर से जी लेना
चाहती हूँ
बचपन को
मरने से पहले !
कितना कुछ था
जिसे बचपन ने
दूर से ही देखा
या बाद में जाना !
जैसे मेले से
कोई बिना
कुछ लिए ही
लौट आया हो
और मन अटका हो
वही मेले के ठेलों में !
सच ,जिन्दगो की एक
प्यारी तस्वीर है बचपन !
बच्चो को पलने दो
इसकी छाँव में !
मत समेटो इसे ,
मत बाँधो इसे ,
मत बर्बाद होने दो
एक प्यारी कहानी को ,
मत उदास होने दो
किसी की जिंदगानी को !!
- सीमा
Subscribe to:
Posts (Atom)

