Tuesday, July 14, 2015

उसने कहा

उसने कहा 
*********
उसने कहा 
उदासी ना लिखो ,

लो मैंने अपनी 
लेखनी में 
लाल रंग 
भर लिया !!

पहले था जो 

समंदर सा नीला 

अब वो प्रेम में 

रंग कर 
चटकीला हो  गया !!

- सीमा 


इश्क


आज इश्क़
 मुझमें 
समा गया है !

वो आसमां से 
जमी पे
 आ गया है !!

- सीमा 

खुदा

किसी की सूरत मे 
खुदा नजर आना ,

इस इबादत को 
मुश्किल है 
औरो को समझाना !!

- सीमा 

सोख्ता कागज

कुछ उदास कहानियाँ 
 जो कल तुमसे बाँटी थी ,
वो अब जिंदगी से 
गायब हो चुकी  है!

कही तुम वो 
 सोख्ता कागज़ 
तो नहीं !!!!
- सीमा 

हालात

वही हालात
 अब भी है ,
पर तेरे साथ का
 है जादू !
शब्द अब
 किरचों की तरह 
नहीं चुभते !!

- सीमा 

Thursday, July 9, 2015

ओस

वो ओस की
बूँद सी रोज

टपकती थी ,
वो हरी दूब सा

बिछा रहता था
उसे आगोश में
भरने को !!

- सीमा

नजर



तेरी हर एक बात की 
मैं खबर रखती हूँ ,
आँखों से नहीं 
दिल से ,
तुझ पे 
नजर रखती हूँ !!
- सीमा