Friday, January 23, 2015
Thursday, January 22, 2015
पत्थर दिल
बहता हुआ पानी ,
किनारों पर बिछे
बेतरतीब पत्थर।
उन पत्थरो पर
दौड़ते भागते
जा बैठते है हम ,
एक सुन्दर दृश्य के साथ
लेने को तस्वीर।
पत्थरों पे बैठा इंसान
बिलकुल अलग दिखता है
पत्थरों से ,
हॉ.., इंसान हाड मांस का पुतला है
पत्थर नही !!
पर ये तो सतही फर्क है ना !!
भीतर झाँक कर देखना जरा
कितनों के ही दिल
पत्थर के बने दिख जायेँगे !!
सीमा श्रीवास्तव
Sunday, January 18, 2015
कुछ आस बीन लाना
कुछ फूल चुन लाना
कुछ आस बीन लाना ,
हाँ, समय के रहते एक
नींव डाल जाना !!
ना जाने कब वो
बरसा दे मेहर अपना,
इस भ्रम में मत तुम
हाथो पे हाथ रखना !!
समय के पाँव से तुम
कुछ सबक सीख लेना
ना तुम कभी भटकना ,
ना तुम कहीं अटकना !!
जीवन के रस्तो पे
बन मस्त चलते रहना !
हर सांस सांस जीना ,
हर आस आस जीना !!
- सीमा श्रीवास्तव
कुछ आस बीन लाना ,
हाँ, समय के रहते एक
नींव डाल जाना !!
ना जाने कब वो
बरसा दे मेहर अपना,
इस भ्रम में मत तुम
हाथो पे हाथ रखना !!
समय के पाँव से तुम
कुछ सबक सीख लेना
ना तुम कभी भटकना ,
ना तुम कहीं अटकना !!
जीवन के रस्तो पे
बन मस्त चलते रहना !
हर सांस सांस जीना ,
हर आस आस जीना !!
- सीमा श्रीवास्तव
Friday, January 16, 2015
Friday, January 9, 2015
भूत
खोज रही थी
आधी रात को
खिड़की से झाँक के , कोई भूत !!
कि कहीं कोई एक हमदर्द भूत ही मिल जाता ,
इंसान तो हमदर्द हो पाता नहीं ,
खुदा भी कहीं नजर आता नहीं
सुनती हूँ वो (भूत ) कभी कभी, कहीं
दिख जाते हैं.......
शायद वो ही कुछ
इंसानियत कर जाएं !!
इंसानों के इस सम्वेदनहीन शहर में
कहीं कोई भूत ही मददगार मिल जाए!!
सीमा श्रीवास्तव
(यह एक व्यग्य है,...उन इंसानों पर...जो भूतों से तो डरते हैं.पर कुकर्म करने से नहीं डरते......)
Subscribe to:
Posts (Atom)






