Friday, November 21, 2014

साजिश


1
  तुम्हारी साजिशो की
गिरफ्त में नहीं आ सकती मैं
कि आईने लगा रखे हैं मैंने
चारों तरफ....
सीमा श्रीवास्तव..

2
ये साजिशो की गलियॉ हैं
कदम रखना सोच समझ से..
कब कौन गटक जायेगा..
चकमे देकर और ठग के...

सीमा श्रीवास्तव....

3
मुकदर में रूसवाई ही
लिखी थी,लो..
सपने भी साजिश कर गए
जुदा करने की.....

सीमा श्रीवास्तव

Thursday, November 20, 2014

रेख्ता

      रेख़्ता 
^^^^^^^^^^ 

(१)

रेख्ता हैं मेरे जज्बात 

देखता क्या  है 

इधर उधर से समेटने 

मुझे ही पड़ते हैं। । 

सीमा 

(२ )
     फरिश्ते 
^^^^^^^^^^ 

अक्स बन के तेरा 

 आ जाते हैं कई 

मैं समझ जाती हूँ 

ये सब फरिश्ते हैं !!

सीमा 

Wednesday, November 19, 2014

देव तत्व

हाँ नहीं जग पाता

देव तत्व हमारे अंदर 

क्योकि हर बार बाहरी  आवरण  को

हम सँवारते है ,

सजाते है खुद को बाहर बाहर 

अंतर को कहॉ चमकाते है ..?

 रहते है उदासीन खुद से हम

औरो को देख मचल जाते हैं । 

अपनी  चमक पर चढ़ा के परतें ,

दूसरों की चमक पर भरमाते हैं । 

मिटा के अंदर के अंधियारे को 

अपने अंतर को चमका लो तुम।  

बाहरी रूप एक छलावा है 

बस अंतर को अपना लो तुम !!

सीमा श्रीवास्तव....

-










जीवन का आधार

    जीवन का आधार
ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं


नारी तुम नायाब कृति हो ,

जीवन का आधार तुम्ही हो 

फिर भी कितने संकट तुम पर

संशय में हर पल जीती हो ।

जहाँ रचियता भी हारा है 

वहाँ हुई है तेरी जीत ,

प्राण जहाँ निष्प्राण हुआ है 

वहाँ है बोई तुमने प्रीत !!


 रचती हो  तुम्हीं सृष्टि को ,

तुम्ही भूत ......भविष्य तुम्ही हो !

बेटी ,बहन ,माँ ,भार्या 

इन रूपोँ मेँ तुम्ही सजी हो !

 करें पुरुष  तुम्हारी रक्षा...

मेरी  है बस यही गुहार

वरना  धरती पर कौन करेगा

मानव कडियों को तैयार....??

-सीमा श्रीवास्तव



Friday, November 14, 2014

दुआ


कभी कभी आ तो जाती हूँ 
तेरे दर पर चल के
पर दुआओ के लिये
नहीं उठते ये हाथ
बस यूँ  ही एक टक
देखती हूँ  तुम्हे...
कि तू देख रहा है
कि नहीं देख रहा..!!
.
- सीमा श्रीवास्तव 
 हमेशा दुआएं मांगते रहिये..कभी ना कभी तो ये जरूर कबूल होंगी और खुद से ज्यादा दूसरो के लिये मांगिए और फिर देखिये उसका असर..  ...

जीवन का सत्य



जीवन का सत्य
नही आने देता हमे
अपने पास कि
जिस दिन हम
 समझ लेंगे इसे,

 जिंद्गी के बहुत सारे खेल
हो जायेंगे बेमजा...
इसिलिये वो सत्य हमेशा
भागता है हमसे दूर और
 हम उलझे रहते है
दुनिया में बिछाये खेलो में..
.,झमेलो में और
रेलमपेलो में.....
-सीमा.....

Tuesday, November 11, 2014

बाल मजदूर

   बाल मजदूर
*************

 बाल मजदूर

 पैदा ही होते हैं

माँ की कोख से

वज्र बन के ,

 माँ के पेट में ही

सीख लिया होगा

इन्होंने ,बोझ उठाना ,

तोड़ना पत्थरों को

कचरे मेँ से चुन लेना

काम के सामान


ये रोते नहीं

अपनी हालत पर

इनका हौसला मजबूत

होता जाता है मेहनत से

दिनबदिन ,

इनकी पेशानी पे

होती है एकअलग ही चमक

इनका जज्बा होता है देखने लायक

मैं ये नहीं कहती कि

बाल मजदूरी शोषण नहीं,

बस  देखती हूं इन्हें

हैरान होकर जो इतने

अभावों में भी मुस्कुराते हैं

और जूझते रहते हैं जीवन के

भँवर के साथ ,साहस की

पतवार लेकर!!

और हम इनपर चार शब्द

लिखकर या बोलकर

आगे बढ जाते हैं |और है क्या

हमारे बस में........

सीमा श्रीवास्तव