Thursday, November 20, 2014
Wednesday, November 19, 2014
देव तत्व
हाँ नहीं जग पाता
देव तत्व हमारे अंदर
क्योकि हर बार बाहरी आवरण को
हम सँवारते है ,
सजाते है खुद को बाहर बाहर
अंतर को कहॉ चमकाते है ..?
रहते है उदासीन खुद से हम
औरो को देख मचल जाते हैं ।
अपनी चमक पर चढ़ा के परतें ,
दूसरों की चमक पर भरमाते हैं ।
मिटा के अंदर के अंधियारे को
अपने अंतर को चमका लो तुम।
बाहरी रूप एक छलावा है
बस अंतर को अपना लो तुम !!
सीमा श्रीवास्तव....
-
औरो को देख मचल जाते हैं ।
अपनी चमक पर चढ़ा के परतें ,
दूसरों की चमक पर भरमाते हैं ।
मिटा के अंदर के अंधियारे को
अपने अंतर को चमका लो तुम।
बाहरी रूप एक छलावा है
बस अंतर को अपना लो तुम !!
सीमा श्रीवास्तव....
-
जीवन का आधार
जीवन का आधार
ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं
नारी तुम नायाब कृति हो ,
जीवन का आधार तुम्ही हो
फिर भी कितने संकट तुम पर
संशय में हर पल जीती हो ।
जहाँ रचियता भी हारा है
वहाँ हुई है तेरी जीत ,
प्राण जहाँ निष्प्राण हुआ है
वहाँ है बोई तुमने प्रीत !!
रचती हो तुम्हीं सृष्टि को ,
तुम्ही भूत ......भविष्य तुम्ही हो !
बेटी ,बहन ,माँ ,भार्या
इन रूपोँ मेँ तुम्ही सजी हो !
करें पुरुष तुम्हारी रक्षा...
मेरी है बस यही गुहार
वरना धरती पर कौन करेगा
मानव कडियों को तैयार....??
-सीमा श्रीवास्तव
ंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं
नारी तुम नायाब कृति हो ,
जीवन का आधार तुम्ही हो
फिर भी कितने संकट तुम पर
संशय में हर पल जीती हो ।
जहाँ रचियता भी हारा है
वहाँ हुई है तेरी जीत ,
प्राण जहाँ निष्प्राण हुआ है
वहाँ है बोई तुमने प्रीत !!
रचती हो तुम्हीं सृष्टि को ,
तुम्ही भूत ......भविष्य तुम्ही हो !
बेटी ,बहन ,माँ ,भार्या
इन रूपोँ मेँ तुम्ही सजी हो !
करें पुरुष तुम्हारी रक्षा...
मेरी है बस यही गुहार
वरना धरती पर कौन करेगा
मानव कडियों को तैयार....??
-सीमा श्रीवास्तव
Friday, November 14, 2014
Tuesday, November 11, 2014
बाल मजदूर
बाल मजदूर
*************
बाल मजदूर
पैदा ही होते हैं
माँ की कोख से
वज्र बन के ,
माँ के पेट में ही
सीख लिया होगा
इन्होंने ,बोझ उठाना ,
तोड़ना पत्थरों को
कचरे मेँ से चुन लेना
काम के सामान
ये रोते नहीं
अपनी हालत पर
इनका हौसला मजबूत
होता जाता है मेहनत से
दिनबदिन ,
इनकी पेशानी पे
होती है एकअलग ही चमक
इनका जज्बा होता है देखने लायक
मैं ये नहीं कहती कि
बाल मजदूरी शोषण नहीं,
बस देखती हूं इन्हें
हैरान होकर जो इतने
अभावों में भी मुस्कुराते हैं
और जूझते रहते हैं जीवन के
भँवर के साथ ,साहस की
पतवार लेकर!!
और हम इनपर चार शब्द
लिखकर या बोलकर
आगे बढ जाते हैं |और है क्या
हमारे बस में........
सीमा श्रीवास्तव
*************
बाल मजदूर
पैदा ही होते हैं
माँ की कोख से
वज्र बन के ,
माँ के पेट में ही
सीख लिया होगा
इन्होंने ,बोझ उठाना ,
तोड़ना पत्थरों को
कचरे मेँ से चुन लेना
काम के सामान
ये रोते नहीं
अपनी हालत पर
इनका हौसला मजबूत
होता जाता है मेहनत से
दिनबदिन ,
इनकी पेशानी पे
होती है एकअलग ही चमक
इनका जज्बा होता है देखने लायक
मैं ये नहीं कहती कि
बाल मजदूरी शोषण नहीं,
बस देखती हूं इन्हें
हैरान होकर जो इतने
अभावों में भी मुस्कुराते हैं
और जूझते रहते हैं जीवन के
भँवर के साथ ,साहस की
पतवार लेकर!!
और हम इनपर चार शब्द
लिखकर या बोलकर
आगे बढ जाते हैं |और है क्या
हमारे बस में........
सीमा श्रीवास्तव
Monday, November 10, 2014
अँगीठी
अँगीठी
))))))))))#(((((((((((
घर की अँगीठी जलती है तो
पकता है उसपर भोजन ,
तीज ,त्योहारो के पकवान
पर हर रोज अंदर ही अंदर
सुलगती है जो अँगीठी
उससे जलता रहता है
हमारा अपना ही खून !
कितनी बार ये जलती है
कितनी बार हम इसे बुझाते हैं ,
हम गिन भी नहीं पाते
हर दिन कुछ तीलियाँ
रगड़ खा के भड़क जाती हैं
और सुलग जाती है
हमारे अंदर की अँगीठी
इन अँगीठियो को भड़काने में
कुछ लोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ते कि
वो वाकिफ होते हैं हमारे कमजोर पहलू से
रोज चाहती हूँ कि सिर्फ
घर की अँगीठी जलती रहे
और तृप्त होती रहे
हर सदस्य की जिहवा ,मन और उदर
पर अंदर की अंगीठियाँ भी जलने से
कहाँ बाज आती हैं और
प्रभावित कर ही जाती हैं
घर की अँगीठियो को कहीं न कहीं!
- सीमा श्रीवास्तव
))))))))))#(((((((((((
घर की अँगीठी जलती है तो
पकता है उसपर भोजन ,
तीज ,त्योहारो के पकवान
पर हर रोज अंदर ही अंदर
सुलगती है जो अँगीठी
उससे जलता रहता है
हमारा अपना ही खून !
कितनी बार ये जलती है
कितनी बार हम इसे बुझाते हैं ,
हम गिन भी नहीं पाते
हर दिन कुछ तीलियाँ
रगड़ खा के भड़क जाती हैं
और सुलग जाती है
हमारे अंदर की अँगीठी
इन अँगीठियो को भड़काने में
कुछ लोग कोई कोर कसर नहीं छोड़ते कि
वो वाकिफ होते हैं हमारे कमजोर पहलू से
रोज चाहती हूँ कि सिर्फ
घर की अँगीठी जलती रहे
और तृप्त होती रहे
हर सदस्य की जिहवा ,मन और उदर
पर अंदर की अंगीठियाँ भी जलने से
कहाँ बाज आती हैं और
प्रभावित कर ही जाती हैं
घर की अँगीठियो को कहीं न कहीं!
- सीमा श्रीवास्तव
Subscribe to:
Posts (Atom)






