Friday, August 8, 2014
संवेदनहीन
संवेदनहीन नहीं हैं हम ,
प्रभावित करती हैं हमें भी ,
अखबार में छपी खबरें
कराहता है हमारा भी मन
पर अपनी परिधि के अंदर
हम भी कम व्यथित नहीं रहते
समस्याऍ यहाँ भी कम नही
चिंताएँ यहाँ भी हैं भिन्न भिन्न
यहाँ भी कम दवाब नहीं
बैठे रहते हैं हम अपनी परिधि में
झुँझलाए से ,..........
फिर अचानक उठते हैं ,
टी. वी. ऑन करते हैं,
देखते हैं …
कोई कॉमेडी शो ,
और थोड़ा हस लेते हैं
फूहड़ों जैसा,,,,,,,
सीमा श्रीवास्तव
प्रभावित करती हैं हमें भी ,
अखबार में छपी खबरें
कराहता है हमारा भी मन
पर अपनी परिधि के अंदर
हम भी कम व्यथित नहीं रहते
समस्याऍ यहाँ भी कम नही
चिंताएँ यहाँ भी हैं भिन्न भिन्न
यहाँ भी कम दवाब नहीं
बैठे रहते हैं हम अपनी परिधि में
झुँझलाए से ,..........
फिर अचानक उठते हैं ,
टी. वी. ऑन करते हैं,
देखते हैं …
कोई कॉमेडी शो ,
और थोड़ा हस लेते हैं
फूहड़ों जैसा,,,,,,,
सीमा श्रीवास्तव
Saturday, August 2, 2014
Friday, August 1, 2014
आपाधापी
आज फिर मेरी
कंघी गुम हो गई
कहीं …
ये कंघिया ,
ये पेन ,और ऐसी
ही कुछ छोटे मोटे
चीज ,अक्सर
ही खो जाते है
जीवन की
आपा धापी मेँ ,
और फिर हम
उन्हें ढूंढ़ते फिरते हैं
क्यूंकि हम अपनी ही
कंघी से केश सँवारना
चाहते हैं और अपने ही
कलम से लिखना चाहते है
पर इन्हें संभाल कर रखना
भूल जाते हैं इस
जीवन की
आपा धापी में!
सीमा श्रीवास्तव
Subscribe to:
Posts (Atom)


